बंगाल चुनाव से पहले बॉर्डर पर नकदी बरामद, थाना प्रभारी से पूछताछ

Cash Seizure

झारखंड: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीमावर्ती इलाकों में सख्त निगरानी के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर स्थित देबूडीह चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान धनबाद के एक थाना प्रभारी की गाड़ी से करीब ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चेकपोस्ट पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड से गुजर रही एक निजी गाड़ी को रोका गया। शुरुआती तौर पर वाहन को थाना प्रभारी का बताकर जांच से बचाने की कोशिश की गई, लेकिन टीम ने सख्ती दिखाते हुए वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान गाड़ी से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। इसके बाद संबंधित थाना प्रभारी को हिरासत में लेकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान अधिकारी नकदी के स्रोत और उपयोग के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। चुनाव के दौरान बड़ी राशि के साथ यात्रा करने पर उसका स्पष्ट विवरण देना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हो सका।

munadi live whattsapp banne.jpg

मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद राशि का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

resizone elanza

Telegram channel

इस घटना के बाद चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *