mela

हजारीबाग एनकाउंटर: 3 बड़े नक्सली ढेर, 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन मारा गया

Hazaribagh Encounter Hazaribagh Encounter

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में सुरक्षा बलों ने तीन बड़े नक्सलियों को मार गिराया। इनमें भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और 1 करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ, कोबरा 209 बटालियन और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान तड़के सुबह माओवादी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया।

मार गिराए गए नक्सलियों पर था भारी इनाम
इस एनकाउंटर में मारे गए तीनों नक्सलियों में सहदेव सोरेन (1 करोड़), सैक सदस्य रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल (25 लाख) और जोनल कमांडर बिरसेन गंझू (10 लाख) शामिल हैं। इन पर लंबे समय से सुरक्षा बलों और राज्य सरकार की नजर थी। इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

Sahdev Soren file photo 1757905491681 1757905496828
shrawani mela

इलाके में बढ़ी सुरक्षा, तलाशी अभियान जारी
एनकाउंटर के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। गोरहर और आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि अन्य नक्सली भाग न सकें। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

happy Teacher Day

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
इस मुठभेड़ को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने आधिकारिक पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए तीनों नक्सली लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के बड़े चेहरे रहे हैं और इनके मारे जाने से भाकपा (माओवादी) को बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *