...
mela

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत; ICU में डॉक्टरों की निगरानी

L.K. Advani hospitalised

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण (Chest Infection) की शिकायत के बाद शुक्रवार शाम नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है।

ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं आडवाणी
अस्पताल के अनुसार 98 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। शुरुआती जांच के बाद उन्हें पल्मोनोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि वरिष्ठ न्यूरोलॉजी सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बढ़ती उम्र और सीने में संक्रमण को देखते हुए डॉक्टर आवश्यक जांच और लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का पहले भी रहा है सामना
लालकृष्ण आडवाणी लंबे समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चिकित्सकीय निगरानी में रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच और अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक जगत से जुड़े नेताओं और उनके समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

shrawani mela

भारतीय राजनीति में रहा है लंबा योगदान
लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख संस्थापकों में शामिल रहे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उपप्रधानमंत्री रहे। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2024 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया।

Read more: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत; ICU में डॉक्टरों की निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.