...
hemant
Tulsyan

छठ पूजा से पहले चास नगर निगम की तैयारी तेज, महापौर-उपमहापौर ने घाटों का लिया जायजा

बोकारो के चास में महापौर भोलू पासवान और उपमहापौर पूजा कुमारी छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए

घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और जलनिकासी के निर्देश

घाटों पर पुलिस और नगर निगम कर्मियों की होगी तैनाती

बोकारो: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चास नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर भोलू पासवान, उपमहापौर पूजा कुमारी और अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, रोशनी, जलनिकासी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया। नगर निगम प्रशासन छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटा हुआ है। घाटों की सफाई, पहुंच मार्गों को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और जलनिकासी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान महापौर भोलू पासवान ने सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिन घाटों पर जलजमाव की समस्या है, वहां तत्काल पानी की निकासी कराने और जरूरत के अनुसार स्टोन डस्ट बिछाने को कहा गया। इसका उद्देश्य घाटों और पहुंच मार्गों को बेहतर बनाना है, ताकि व्रतियों, बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में दिक्कत न हो।

घाटों पर पुलिस और नगर निगम कर्मियों की होगी तैनाती
अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि सभी छठ घाटों पर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारी और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

DAV NANDRAJ

श्रद्धालुओं के लिए बेहतर रोशनी की व्यवस्था
उपमहापौर पूजा कुमारी ने बताया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी घाटों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था की गई है। घाटों के आसपास रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ अन्य जरूरी सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

maa-ram-pyari

नगर निगम प्रशासन का प्रयास है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शेष तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि चार दिवसीय छठ महापर्व बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हो सके।

Read more: छठ पूजा से पहले चास नगर निगम की तैयारी तेज, महापौर-उपमहापौर ने घाटों का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.