...

धनबाद में बोले स्वास्थ्य मंत्री – झारखंड में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधित कानून

वक्फ बोर्ड कानून

धनबाद: धनबाद से बड़ी खबर सामने आई है जहां झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने साफ कर दिया है कि राज्य में वक्फ संशोधित कानून लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए इसे “फूट डालो और राज करो” की साजिश बताया है।

धनबाद में एक निजी वैक्सीन सेंटर के उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि झारखंड सरकार राज्य में वक्फ बोर्ड से जुड़ा कोई नया कानून लागू नहीं करेगी।

image 23

डॉ. अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस कानून के लागू होने के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं और वहां लोगों की जानें जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार काम करने के बजाय मुस्लिम समुदाय के खिलाफ साजिश कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारा समुदाय मेहनतकश है, और हम किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते। साथ ही उन्होंने गैस, पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *