...
tulsyan

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट

Train mobile charging rules

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को भेजा पत्र, 2014 में भी जारी हुआ था ऐसा निर्देश

नई दिल्ली: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने मोबाइल चार्जिंग को लेकर अहम निर्देश जारी किया है। अब रात के समय ट्रेनों में यात्रियों को मोबाइल, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करने में परेशानी हो सकती है। रेलवे बोर्ड ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के कोच में लगे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बंद रखने का निर्देश दिया है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को इस व्यवस्था का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के दौरान चार्जिंग प्वाइंट बंद रखने में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को भेजा पत्र
रेलवे बोर्ड के विशेष कार्य अधिकारी (विद्युत इंजीनियरिंग) शोभित गुप्ता ने 26 अक्टूबर को सभी जोनल रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियरों को पत्र जारी किया है। इस पत्र में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के कोचों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बंद रखने के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि निर्धारित समय के दौरान चार्जिंग प्वाइंट किसी भी स्थिति में चालू न रहें।

2014 में भी जारी हुआ था ऐसा निर्देश
रेलवे बोर्ड के मुताबिक, यह व्यवस्था पूरी तरह नई नहीं है। बोर्ड ने इससे पहले 19 जून 2014 को भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बंद रखने को लेकर निर्देश जारी किए थे। अब रेलवे बोर्ड ने एक बार फिर सभी जोनल रेलवे को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसका उद्देश्य ट्रेन में चार्जिंग के दौरान होने वाली संभावित घटनाओं और आग के जोखिम को कम करना है।

DAV NANDRAJ

दक्षिण-पूर्व रेलवे की घटना के बाद बढ़ी सख्ती
रेलवे बोर्ड के ताजा निर्देश में दक्षिण-पूर्व रेलवे (SER) में हुई एक घटना का भी उल्लेख किया गया है। पत्र के अनुसार, निर्धारित समय के दौरान ट्रेन के कोच में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बंद नहीं किए गए थे। इसी दौरान एक यात्री के पावर बैंक में चार्जिंग के दौरान धुआं निकलने के बाद उसके फटने की घटना सामने आई। इस घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के कोच में चार्जिंग प्वाइंट के इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा नियमों के पालन पर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है।

happy Teacher Day

यात्रियों को रात में चार्जिंग की करनी होगी तैयारी
नए निर्देश के बाद रात 11 बजे के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहले से चार्ज रखने की जरूरत होगी। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में रात के सफर के दौरान यात्रियों को इस नियम का ध्यान रखना होगा। रेलवे बोर्ड का जोर यात्रियों की सुविधा से ज्यादा सुरक्षा और आग जैसी घटनाओं के जोखिम को कम करने पर है। सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Read more: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.