करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या | जमशेदपुर में गैंग का आतंक

Vinay Singh Karni Sena

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से इस वक्त एक बेहद बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की अपराधियों ने खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और क्षत्रिय समाज में जबरदस्त आक्रोश है।

घटना जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा इलाके की है, जहां पर अज्ञात अपराधियों ने बेखौफ होकर गोलीबारी करते हुए विनय सिंह की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विनय सिंह, मानगो सहारा सिटी के निवासी थे, और प्रदेश स्तर पर राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष पद पर थे।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। इस हत्या के बाद जमशेदपुर शहर में डर का माहौल है। लोग लगातार हो रही हत्याओं से सहमे हुए हैं, वहीं करणी सेना और क्षत्रिय समाज में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

“प्रदेश स्तर के करणी सेना नेता की हत्या के बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्या जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वो खुलेआम इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं? मुनादी लाइव इस बड़ी खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है। अपडेट्स के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *