बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, पूजा के बाद करेंगे पावर प्रोजेक्ट का दौरा

Adani Group

देवघर: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को झारखंड के प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया संकल्प
मंदिर पहुंचने पर गौतम अडानी को सबसे पहले प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां उनके पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित दानी नरौने और सहयोगियों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संकल्प कराया। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गर्भगृह में ले जाकर पूजा कराई गई। बताया गया कि अडानी करीब सात मिनट तक गर्भगृह में रहे और इस दौरान उन्होंने झारखंड सहित देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पूजा के बाद जिला खेल पदाधिकारी एवं बाबा मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार ने उन्हें बाबा भोलेनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Adiwasi Mahotsav

देवघर आवास पर सांसद निशिकांत दूबे से मुलाकात
देवघर दौरे के दौरान गौतम अडानी ने गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे से उनके आवास पर मुलाकात भी की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने देवघर स्थित आवास पर अडानी समूह के चेयरमैन का स्वागत किया।

happy Teacher Day

“मन की शांति के लिए पुरानी इच्छा थी”
पूजा-अर्चना के बाद गौतम अडानी ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा करना उनकी बहुत पुरानी इच्छा थी। उन्होंने कहा, “यहां पूजा कर मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं।”

resizone elanza

Telegram channel

पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट का करेंगे दौरा
धार्मिक कार्यक्रम के बाद गौतम अडानी पीरपैंती स्थित अडानी पावर लिमिटेड की 2,400 मेगावाट क्षमता वाली कोयला आधारित सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना स्थल का दौरा करेंगे। इस मेगा प्रोजेक्ट में 800 मेगावाट की तीन इकाइयां शामिल हैं और करीब 21,400 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इसे झारखंड के प्रमुख ऊर्जा प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है।

ऊर्जा क्षेत्र के लिहाज से यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास और बिजली उत्पादन क्षमता को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है। गौतम अडानी के इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ निवेश और ऊर्जा सेक्टर के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *