Durga Puja
tulsyan

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

Srala Birla Public School, Sarla Birla Public School

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में हिंदी दिवस समारोह बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शिक्षकों ने हिंदी की महत्ता पर दिया जोर
इस अवसर पर शिक्षकों ने हिंदी भाषा की महत्ता और गरिमा पर प्रकाश डालते हुए विविध प्रस्तुतियाँ दीं। वैश्विक दुनिया में हिंदी का वर्चस्व, हिंदी भाषा का उद्गम और विकास, महाभारत के अर्जुन-कर्ण संवाद के जरिए हिंदी भाषा की गहराई और महत्ता को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया गया।
‘हिंदी हमसे कह रही है’ शीर्षक से हिंदी की पीड़ा और उपेक्षा की स्थिति को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत कर श्रोताओं को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया गया।

छात्रों ने कविताओं, नारों और वीडियो से दिखाई रचनात्मकता
समारोह में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने हिंदी दिवस की शुभकामनाओं के साथ कविताएं, नारे और विचार प्रस्तुत करते हुए वीडियो बनाए, जिनसे हिंदी के प्रति उनका सम्मान और प्रेम झलकता है। यह अवसर छात्रों और शिक्षकों के बीच हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और भी प्रबल करने वाला रहा।

shrawani mela

मुहावरों और विचारों से जीवंत हुआ मंच
वक्ताओं ने हिंदी के प्रसिद्ध मुहावरों को अत्यंत रोचक शैली में प्रस्तुत कर समारोह को जीवंत बना दिया। इससे छात्रों को हिंदी की अभिव्यक्तिपूर्ण ताकत और इसके सांस्कृतिक मूल्यों की गहराई समझने का अवसर मिला।

happy Teacher Day

प्राचार्या ने दिया हिंदी को संरक्षण का संदेश
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का प्रमुख साधन है और इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार में सभी को योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *