चांडिल गोल चक्कर के पास अनियंत्रित कंटेनर पलटा, बड़ा हादसा टला

चांडिल ट्रक दुर्घटना

सरायकेला: सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में चांडिल गोल चक्कर के पास एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। यह ट्रक टाटा की ओर से आ रहा था और चांडिल की ओर जा रहा था।

ट्रक बीच में अटक गया और अगर वह थोड़ा और नीचे गिरता तो नीचे गुजर रही रेलवे ट्रैक पर जा सकता था, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल डिवीजन की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। रेलवे की ओर से सावधानी बरतते हुए उक्त मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन पर नजर रखी जा रही है।

Adiwasi Mahotsav

इस दुर्घटना में ट्रक का चालक सुरक्षित बच गया, जिससे एक बड़ा जानमाल का नुकसान होने से टल गया।
वर्तमान में युद्धस्तर पर ट्रक को हटाने का कार्य जारी है और रेलवे अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *