Durga Puja
tulsyan

224 नवचयनित चौकीदारों को मिला नियुक्ति पत्र, टाउन हॉल सिदगोड़ा में गूंजा युवाओं का उत्साह

पूर्वी सिंहभूम चौकीदार नियुक्ति

मंत्री रामदास सोरेन रहे मुख्य अतिथि, बोले – सरकार युवाओं के सपनों को दे रही पंख

जमशेदपुर/पूर्वी सिंहभूम, 8 अप्रैल 2025: जिला प्रशासन द्वारा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन एक सार्थक, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पल बना। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मौके पर जिले के विभिन्न विधायकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम में 224 नवचयनित अभ्यर्थियों को चौकीदार पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जैसे ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला, उनके चेहरों पर मुस्कान और आंखों में भविष्य के सपने छलक उठे। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर युवाओं ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री रामदास सोरेन और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि
“सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है। रोजगार, विशेषकर सरकारी नौकरी हर युवा का सपना होता है और आज वह सपना 224 परिवारों के लिए साकार हुआ है। यह नियुक्ति केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है।”

shrawani mela

उन्होंने नव नियुक्त चौकीदारों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें, क्योंकि यह पद न केवल प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि आम जनता के विश्वास का प्रतीक भी है।

happy Teacher Day

मंत्री ने विशेष रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

resizone-elanza
rlifecare

उन्होंने यह भी अपील की कि
“राज्य के हर माता-पिता अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, क्योंकि शिक्षा ही समाज को बदलने का सबसे बड़ा माध्यम है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *