...

राज्यभर में 18 नवंबर से शुरू होगा ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम

Aapki Yojana Aapki Sarkar

15 दिसंबर तक हर पंचायत में लगेगा शिविर, जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

रांची: झारखंड सरकार ने इस साल भी अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ को राज्यभर में आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का आयोजन 18 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्य सचिव द्वारा शीघ्र ही सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिला उपायुक्तों को इस संबंध में औपचारिक निर्देश जारी किए जाएंगे।

क्यों चुनी गई 18 नवंबर से 15 दिसंबर की तारीखें
कार्यक्रम की तिथि का निर्धारण सावधानीपूर्वक किया गया है। सरकार ने इसे 14 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव के परिणाम और 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को ध्यान में रखकर तय किया है। वहीं 20 दिसंबर से राज्य में शुरू होने वाले क्रिसमस पर्व के मद्देनजर कार्यक्रम को 15 दिसंबर तक समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

हर पंचायत में लगेगा शिविर
कार्यक्रम के दौरान राज्य के सभी पंचायतों में कम-से-कम एक शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इन शिविरों में लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही जनता को उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि शिविरों के माध्यम से व्यक्तिगत योजनाओं को सैचुरेशन मोड में लागू किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रह जाए।

शिविरों में मिलेगा इन योजनाओं का लाभ
इन शिविरों में जनता को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी और लाभ मिलेगा।
मुख्य योजनाएं होंगी:

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
  • अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
  • अबुआ आवास योजना
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना
  • बिरसा हरित ग्राम योजना
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • सर्वजन पेंशन योजना
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
  • हरा राशन कार्ड
  • बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना
  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
  • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
  • जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र से जुड़ी सेवाएं
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
शिविरों में प्राप्त शिकायतों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा और मौके पर ही उसका ऑन-द-स्पॉट निवारण करने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा जिन योजनाओं के लिए अपेक्षा से अधिक आवेदन मिलेंगे, उनके लिए प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को अवसर मिल सके।

resizone elanza

छात्रों को मिलेगा प्रमाण पत्र और साइकिल क्रय के चेक
राज्य सरकार द्वारा पूर्व में चलाए गए जाति प्रमाण पत्र वितरण अभियान के तहत तैयार प्रमाण पत्रों को लैमिनेशन कर छात्रों को शिविरों में सौंपा जाएगा। इसके साथ ही, छात्र-छात्राओं को साइकिल क्रय के लिए प्रतिकात्मक रूप से चेक भी वितरित किए जाएंगे।

the-habitat-ad

महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को भी लाभ
प्रत्येक शिविर में कल्याण मंच बनाया जाएगा, जहां धोती-साड़ी वितरण और एसएचजी क्लस्टर सदस्यों के बीच कार्य पहचान पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। इससे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण स्वावलंबन को मजबूती मिलेगी।

सरकार का उद्देश्य – योजनाओं को जनता तक पहुंचाना
मुख्य सचिव ने कहा है कि कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना और शासन को जनभागीदारी के माध्यम से पारदर्शी बनाना है। यह अभियान झारखंड में लोक कल्याणकारी शासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *