...

जिला टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, कोयला वाहनों पर जुर्माना

IIlegal Mining

नो-इंट्री जोन में चल रहे 19 कोयला डंपरों पर लगा 89,800 रुपये का जुर्माना

पाकुड़ : जिला प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन कर नो-इंट्री जोन में परिचालन कर रहे कोयला वाहनों पर जिला टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात टास्क फोर्स की टीम ने तीन जगहों पर औचक छापेमारी की और 19 कोयला डंपरों को पकड़कर ₹89,800 का जुर्माना लगाया।

देवपुर, रानीपुर और डांगापाड़ा में हुई छापेमारी
छापेमारी अभियान रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चला। टीम ने पाकुड़–हिरणपुर मुख्य पथ के देवपुर, रानीपुर और डांगापाड़ा में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पाया गया कि नो-इंट्री के बावजूद कोयला वाहनों का परिचालन जारी था। टीम ने मौके पर सभी वाहनों को रोका और दस्तावेजों की जांच की, जिसमें कई ट्रकों के कागजात अधूरे या गायब पाए गए।

WhatsApp Image 2025 11 04 at 14.20.55 1

जांच दल में शामिल रहे अधिकारी
इस कार्रवाई में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौजूद रही।
दल में शामिल अधिकारी थे —

  • राजेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी (DMO)
  • मनोज कुमार, अंचलाधिकारी
  • सुबोध कुमार सिंह, खनन निरीक्षक
  • नवीन कुजूर, खनन विभाग
  • रितेश कुमार सिंह, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक
  • साथ ही पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

डीसी के आदेश का उल्लंघन कर रहे थे डंपर चालक
बताते चलें कि उपायुक्त पाकुड़ द्वारा पहले ही हिरणपुर और डांगापाड़ा मार्ग पर कोयला वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद कई चालक मनमानी करते हुए इन रास्तों से कोयला ढो रहे थे।

WhatsApp Image 2025 11 04 at 14.20.56
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इससे सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की थी कि कोयला डंपरों की तेज रफ्तार से गांवों में खतरा बढ़ गया है।

resizone elanza

डीएमओ ने दी सख्त चेतावनी
डीएमओ राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी चालकों को सख्त चेतावनी दी गई है।
उन्होंने कहा —

the-habitat-ad

“यदि दोबारा इन मार्गों पर कोयला डंपरों का परिचालन पाया गया, तो संबंधित वाहनों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

प्रशासन की सख्ती के बावजूद मनमानी जारी
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की बार-बार की चेतावनी के बावजूद कोयला माफिया और वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं। कुछ वाहन मालिकों ने निर्दिष्ट रूट छोड़कर प्रतिबंधित मार्गों पर परिचालन शुरू कर दिया है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने कहा है कि आगे भी इसी तरह औचक निरीक्षण किए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *