mela

देवघर में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

Cyber Fraud

फ्लिपकार्ट-अमेजॉन अधिकारी बनकर ओटीपी लेते थे, कई आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल

देवघर : देवघर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पालाजोरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम छापेमारी के दौरान की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में गुलाम रब्बानी, बजरंगी मंडल, मनीष मंडल, ब्रह्मदेव दास, अरबाज अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, मनवर अंसारी, असलम अंसारी, विनोद मिर्धा, उपेंद्र मेहरा और विक्रम रजक शामिल हैं। इसकी पुष्टि राजा कुमार मित्रा ने की है।

साइबर डीएसपी के अनुसार, सभी आरोपियों की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच है और ये सुनसान इलाकों में बैठकर लोगों को फोन करते थे। खुद को किसी कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे और फिर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा देते थे।

shrawani mela

जांच में सामने आया है कि आरोपी Flipkart, Amazon और Airtel Payments Bank के कर्मचारी बनकर लोगों को कॉल करते थे। वे ओटीपी भेजकर उसे साझा करने के लिए कहते थे और जैसे ही लोग उनके झांसे में आते, उनके खाते से पैसे निकाल लेते थे।

happy Teacher Day

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उपेंद्र मेहरा और ब्रह्मदेव दास आदतन अपराधी हैं और वे पहले भी कई बार साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुके हैं।

resizone elanza

Telegram channel

झारखंड पुलिस की ओर से लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। साइबर डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पिछले कुछ महीनों में देवघर में करीब 100 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, इसके बावजूद जिले में साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *