मैक्लुस्कीगंज में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी का शक

McCluskieganj

सुबह 6 बजे बाइक सवार अपराधियों ने की गोलीबारी, गांव में फैला डर

मुनादी लाइव : रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी गांव में पहुंचे और नसीम खान के घर के बाहर रुककर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की और इसके बाद मौके से फरार हो गए।

फायरिंग इतनी अचानक हुई कि घर के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।

घटना के बाद ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि मामला रंगदारी से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जाते-जाते धमकी भी दी कि “पैसा नहीं दोगे तो इसी तरह होता रहेगा।”

munadi live whattsapp banne.jpg

पीड़ित नसीम खान ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं और उनका किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनके परिवार में डर का माहौल है, खासकर बच्चे और महिलाएं काफी सहमे हुए हैं।

resizone elanza

Telegram channel

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं—रंगदारी, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों—को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *