साहिबगंज में जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नकली नोट बरामदगी

साहिबगंज: इस वक्त बड़ी खबर आ रही है झारखंड के साहिबगंज जिले से, जहां बरहरवा रेलवे स्टेशन पर GRP ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

बरहरवा रेल पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 4 लाख 12 हजार रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। ये सभी नोट 500-500 रुपए के हैं।

GRP को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए जाली करेंसी की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया और दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Adiwasi Mahotsav

byte: भूदेश्वर उरांव, एसआई, GRP बरहरवा

happy Teacher Day

आपको बता दें कि साहिबगंज जिला, खासकर बरहरवा, उधवा और राजमहल, लंबे समय से जाली नोट तस्करी के मामलों में सुर्खियों में रहा है। फिलहाल GRP गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

resizone elanza

Telegram channel

ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें मुनादी लाइव के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *