चाईबासा: बाल सुधार गृह से 21 बाल बंदी फरार, गार्डों पर हमला कर तोड़ा गेट

बाल सुधार गृह चाईबासा

चाईबासा: जिले के बाल सुधार गृह से 21 बाल बंदी फरार हो गए। यह घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है, जब बाल बंदियों ने गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया और गेट का ताला तोड़कर सभी फरार हो गए।

घटना का पूरा विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, शाम के समय बाल बंदी खेल रहे थे, तभी आपसी विवाद शुरू हो गया। यह विवाद कहासुनी से मारपीट में बदल गया और इसके बाद सभी ने मिलकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। गार्डों पर हमला कर दिया गया, सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए और फिर गेट तोड़कर फरार हो गए।

प्रशासनिक कार्रवाई और जाँच

Matter
New Project 1
New Project

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह में कुल 85 बच्चे बंद थे, जिनमें से 21 फरार हो गए।कुछ बच्चों को ट्रेस कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। जिम्मेदार सुरक्षा कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं भागने वाले बाल कैदियों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि प्रशासन मामले की पूरी जाँच कर रहा है।

resizone elanza

Telegram channel

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन इस बात की जाँच कर रहा है कि कैसे सुरक्षा चूक हुई और बाल बंदियों को भागने का मौका कैसे मिला। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी फरार बाल बंदियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *