hemant
Tulsyan

आदित्यपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, परिवार के सदस्य भी घायल

Media Safety

Saraikela (Bidyut Mahto): आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में बुधवार देर रात पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि सुभाष यादव के परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिसमें अंकित शुभम सहित उनके पिता, माता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने अंकित शुभम को चारपहिया वाहन से कुचलने की कोशिश भी की। आसपास के लोगों के समय पर हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। मारपीट के दौरान अंकित शुभम के नाक से अत्यधिक खून बहा, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आईं। आरोप यह भी है कि घटना के बाद सोने की चेन छीनने का प्रयास किया गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि विवाद की शुरुआत सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को लेकर हुई थी। आरोप है कि इसके बाद सुभाष यादव ने अपने रिश्तेदार—एक बीएसएफ जवान—को बुलाया और समूह बनाकर घर में घुसकर हमला किया गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपी पक्ष अक्सर आसपास के लोगों से बदसलूकी करता है और पहले भी मनमाने तरीके से वाहनों को नुकसान पहुंचाता रहा है।

DAV NANDRAJ

पुलिस के मुताबिक, पार्किंग को लेकर नोकझोंक के बाद मारपीट की सूचना मिली है। आदित्यपुर थाना प्रभारी ने कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे होने की पुष्टि हुई है, जिनकी फुटेज खंगाली जा रही है।

maa-ram-pyari

चिंताजनक पहलू यह भी रहा कि घटना की कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ कथित तौर पर बदतमीजी की गई। पत्रकार संगठनों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Jaipur

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों पर कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *