Binance में इतिहास की सबसे बड़ी Crypto Hack! ₹50 हजार करोड़ की चोरी का अनुमान, Deposit-Withdrawal बंद
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को लेकर शुक्रवार को बड़ा साइबर सिक्योरिटी संकट सामने आया है। Binance ने बताया कि एक सुरक्षा घटना में करीब 6.3 अरब डॉलर के क्रिप्टो एसेट प्रभावित होने का अनुमान है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब ₹50 हजार करोड़ बैठती है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स कंपनियों के अनुसार, अगर यह अनुमान पूरी तरह पुष्टि होता है तो यह अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी हो सकती है।
Binance ने Deposit और Withdrawal रोका
सुरक्षा घटना सामने आने के बाद Binance ने एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए डिपॉजिट और विड्रॉल यानी पैसे जमा करने और निकालने की सुविधा रोक दी। कंपनी का कहना है कि यह कदम सुरक्षा जांच पूरी करने और प्रभावित सिस्टम को सुरक्षित करने के लिए उठाया गया है। Binance ने यह भी कहा है कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों और ब्लॉकचेन विशेषज्ञों के साथ मिलकर चोरी हुए एसेट को ट्रैक और रिकवर करने की कोशिश कर रहा है।
करीब 3 अरब डॉलर की रकम फ्रीज
Binance के मुताबिक, अब तक करीब 3 अरब डॉलर के प्रभावित एसेट फ्रीज किए जा चुके हैं। बाकी रकम को ट्रैक करने की कोशिश जारी है। कंपनी ने साफ कहा है कि यूजर फंड सुरक्षित हैं और घटना से होने वाले नुकसान की भरपाई Binance अपने SAFU फंड और कंपनी के फंड से करेगा।
हैक कैसे हुआ?
Binance की शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना की शुरुआत संभवतः एक DevOps इंजीनियर के लैपटॉप के कॉम्प्रोमाइज होने से हुई। इसके जरिए हमलावर ने एक सर्विस कंटेनर तक पहुंच बनाई और अनधिकृत विड्रॉल ट्रांजैक्शन किए। हालांकि Binance ने बाद में यह भी स्पष्ट किया कि मामला सिर्फ एक कर्मचारी की अनुमति का इस्तेमाल करने जितना आसान नहीं है। कंपनी की विस्तृत तकनीकी जांच अभी जारी है और उसने कहा है कि उसे किसी वॉलेट की प्राइवेट की लीक होने का सबूत नहीं मिला है।
10 ब्लॉकचेन पर तेजी से ट्रांसफर हुई रकम
TRM Labs के मुताबिक, हमलावर ने करीब 6.36 अरब डॉलर की क्रिप्टो रकम को 10 अलग-अलग ब्लॉकचेन पर ट्रांसफर किया। रिपोर्ट के अनुसार, इसका बड़ा हिस्सा करीब 20 मिनट के अंदर ही इधर-उधर कर दिया गया। ब्लॉकचेन कंपनियां चोरी की गई रकम को ट्रैक करने में जुटी हैं। कुछ अन्य कंपनियों ने भी संबंधित एसेट को फ्रीज किया है।
क्या इसके पीछे North Korea का हाथ है?
कुछ प्रमुख ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस कंपनियों ने इस हमले को North Korea से जुड़े TraderTraitor हैकिंग ग्रुप से जोड़ा है। TRM Labs और Chainalysis ने उपलब्ध ऑन-चेन और अन्य खुफिया संकेतों के आधार पर उत्तर कोरियाई हैकरों की ओर इशारा किया है। हालांकि, यह फिलहाल निजी साइबर इंटेलिजेंस कंपनियों का आकलन है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से इसकी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है।
Crypto Market पर भी असर
Binance की सुरक्षा घटना की खबर सामने आने के बाद क्रिप्टो बाजार में भी दबाव देखने को मिला। रिपोर्टों के मुताबिक Bitcoin करीब 3 प्रतिशत नीचे आया, जबकि Ether में भी 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी सुरक्षा घटना से निवेशकों के बीच केंद्रीकृत क्रिप्टो एक्सचेंजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
Binance बोला- यूजर का पैसा सुरक्षित
Binance ने अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि यूजर फंड सुरक्षित हैं। कंपनी ने कहा है कि वह प्रभावित रकम की भरपाई करेगी और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सामान्य सेवाएं बहाल की जाएंगी। फिलहाल कंपनी की तकनीकी टीम, ब्लॉकचेन विश्लेषण कंपनियां और कानून प्रवर्तन एजेंसियां मिलकर चोरी की गई क्रिप्टो को ट्रैक करने में जुटी हैं।
- Binance में इतिहास की सबसे बड़ी Crypto Hack! ₹50 हजार करोड़ की चोरी का अनुमान, Deposit-Withdrawal बंदनई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को लेकर शुक्रवार को बड़ा साइबर सिक्योरिटी संकट सामने आया है। Binance ने बताया कि एक सुरक्षा घटना में करीब 6.3 अरब डॉलर के क्रिप्टो एसेट प्रभावित होने का अनुमान है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब ₹50 हजार करोड़ बैठती है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स कंपनियों के…
- रांची में जयपुर रत्न मंदिर का नया शोरूम शुरू, सोने की खरीदारी पर 3% तक मेकिंग चार्जग्राहकों को मिलेगा खरीदारी का नया विकल्प, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर रांची: जयपुर रत्न मंदिर प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी परंपरा, भरोसे और गुणवत्ता को आगे बढ़ाते हुए रांची में अपना नया शोरूम शुरू किया है। मेन रोड स्थित आर. अली ग्रैंड मॉल की दुकान संख्या 10 में नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन उपमहापौर नीरज कुमार…
- सारंडा जंगल में बड़ी साजिश नाकाम, दो IED बरामद; सुरक्षा बलों ने मौके पर किया नष्टपगडंडी के पास जमीन में छिपाए गए थे IED, पहले नक्सलियों का गढ़ रहा है यह इलाका चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में पुलिस और सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे से दो IED बरामद किए गए…
- 290 करोड़ का लोन, बंद पड़ा पावर प्लांट और शेल कंपनियां! कोहिनूर ग्रुप पर ED की बड़ी रेड2005 में झारखंड सरकार से हुआ था समझौता, लोन की रकम गई कहां? ED खंगाल रही पूरी कड़ी सरायकेला-खरसावां/कोलकाता: चांडिल के कुचिडीह में पावर प्लांट लगाने के नाम पर लिए गए करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक लोन का मामला अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के घेरे में है। शुक्रवार को ED ने पश्चिम…
- CBSE का बड़ा बदलाव! 9वीं-10वीं में पढ़ने होंगे 9 विषय, सिर्फ 5 की होगी बोर्ड परीक्षाफेल होने पर विषय बदलने की सुविधा, CwSN विद्यार्थियों को विषय चयन में विशेष छूट नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए नई Scheme of Studies जारी की है। नई अध्ययन योजना में विषयों की संख्या, विषय चयन, व्यावसायिक शिक्षा, मूल्यांकन प्रणाली और उत्तीर्ण होने के…








