महंगाई का दूधिया झटका! अमूल-मदर डेयरी के बाद मेधा ने भी बढ़ाए दाम

Medha Dairy Price Hike

शनिवार से लागू होंगी नई कीमतें

रांची : Medha Dairy ने अपने डेयरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेयरी और अमूल के बाद अब मेधा डेयरी ने भी दूध, दही और पनीर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें शनिवार से लागू होंगी। कंपनी द्वारा जारी नई दरों के अनुसार कई उत्पादों की कीमत में 2 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।

दूध के दाम में बढ़ोतरी
मेधा डेयरी के डबल टोंड मिल्क की कीमत अब 50 रुपये से बढ़ाकर 52 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं आधा लीटर पैक 25 रुपये की जगह 26 रुपये में मिलेगा। छह लीटर टोंड मिल्क का पैक 312 रुपये से बढ़कर 324 रुपये हो गया है। एक लीटर टोंड मिल्क अब 54 रुपये की जगह 56 रुपये में मिलेगा, जबकि आधा लीटर पैक 27 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये कर दिया गया है।

काउ मिल्क और शक्ति दूध भी महंगा
आधा लीटर काउ मिल्क की कीमत 28 रुपये से बढ़ाकर 29 रुपये कर दी गई है। वहीं एक लीटर शक्ति दूध 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये हो गया है। आधा लीटर शक्ति दूध अब 30 रुपये की जगह 31 रुपये में मिलेगा। इसी तरह शक्ति स्पेशल दूध की कीमत भी बढ़ा दी गई है। एक लीटर शक्ति स्पेशल अब 62 रुपये और आधा लीटर पैक 32 रुपये में मिलेगा।

Adiwasi Mahotsav

फुल क्रीम गोल्ड दूध के भी बढ़े दाम
मेधा डेयरी ने फुल क्रीम गोल्ड दूध की कीमतों में भी इजाफा किया है। छह लीटर गोल्ड दूध का पैक अब 378 रुपये की जगह 396 रुपये में मिलेगा। वहीं आधा लीटर गोल्ड दूध 33 रुपये से बढ़कर 34 रुपये हो गया है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

पनीर की कीमत में बड़ा इजाफा
दूध के साथ-साथ पनीर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। एक किलो ब्लॉक पनीर अब 400 रुपये की जगह 420 रुपये में मिलेगा। 500 ग्राम पनीर का पैक 205 रुपये से बढ़कर 215 रुपये हो गया है, जबकि 200 ग्राम पनीर के दाम में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह पैक 85 रुपये की जगह 90 रुपये में मिलेगा।

resizone elanza

Telegram channel

दही भी हुआ महंगा
मेधा डेयरी ने दही की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। 200 ग्राम पाउच दही अब 18 रुपये की जगह 20 रुपये में मिलेगा। 400 ग्राम पाउच दही की कीमत 34 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दी गई है, जबकि एक किलो पाउच दही अब 72 रुपये की जगह 75 रुपये में मिलेगा।

आम लोगों पर बढ़ेगा असर
डेयरी उत्पादों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ने वाला है। पहले से बढ़ती महंगाई के बीच दूध, दही और पनीर जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि पशु आहार, परिवहन लागत और उत्पादन खर्च बढ़ने के कारण डेयरी कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *