अबुआ आवास योजना गरीबों का पूरा कर रही सपना , झूठ और भ्रम फैला रही भाजपा: विनोद पांडेय

BJP VS JMM BJP VS JMM

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा को करारा जवाब देते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने और झूठ की राजनीति करने में लगी है। उन्होंने साफ कहा कि सच यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों और वंचितों को पक्का घर देने का जो सपना देखा है, वह आज अबुआ आवास योजना के जरिए साकार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि अबुआ आवास योजना की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ रही है कि लोग प्रधानमंत्री आवास योजना से पहले अबुआ आवास की मांग कर रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा नेताओं को “मिर्ची” लग रही है।

केंद्र का भेदभाव और हेमंत सरकार की पहल
पांडेय ने भाजपा और केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के साथ आवास योजना को लेकर लगातार भेदभाव किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड के हिस्से के मकान स्वीकृत नहीं किए गए। यह भाजपा की मानसिकता को दिखाता है, जो हमेशा झारखंड के गरीबों को छत से वंचित करती रही है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत हेमंत सरकार ने अपनी दूरदर्शिता और संवेदनशील सोच का परिचय देते हुए राज्य की निधि से अबुआ आवास योजना शुरू की। इस योजना ने गरीबों को सम्मानजनक जीवन देने का सपना साकार किया है और यह हेमंत सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक बन चुकी है।

भाजपा का षड्यंत्र और जनता का जवाब
झामुमो महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा कभी नहीं चाहती कि झारखंड का गरीब खुशहाल हो और उसके पास पक्का घर हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सिर्फ झूठ और भ्रम पर टिकी है। चुनी हुई सरकार को बदनाम करने और विकास कार्यों को रोकने के लिए भाजपा लगातार अड़ंगे डालती रही है। उन्होंने कहा कि जिस योजना पर भाजपा सवाल उठा रही है, वह पूरी तरह राज्य सरकार की पहल है और जनता इस सच्चाई को जानती है। जनता अब भाजपा के झूठे आरोपों पर भरोसा नहीं कर रही, बल्कि हेमंत सरकार की योजनाओं और काम पर विश्वास कर रही है।

मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास का असर
विनोद पांडेय ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ने महिलाओं और मातृत्व को सम्मान देने का काम किया है, उसी तरह अबुआ आवास योजना भी राज्य के गरीब और वंचित तबके के लिए जीवन बदलने वाली साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह रास नहीं आ रहा कि हेमंत सरकार की योजनाएं जनता के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। इसलिए भाजपा नेता अफवाहें और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

विकास की रफ्तार और सरकार की प्रतिबद्धता
पांडेय ने आगे कहा कि हेमंत सरकार लगातार हर जिले में योजनाओं को गति देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। बारिश और भुगतान प्रक्रिया जैसी दिक्कतों को दूर किया जा रहा है ताकि मकानों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में अबुआ आवास योजना और भी बड़े पैमाने पर लागू होगी और राज्य के हजारों गरीब परिवारों को पक्का घर मिलेगा।

resizone elanza

जनता का विश्वास ही असली जवाब
झामुमो महासचिव ने भाजपा को याद दिलाया कि जनता ने उनकी नीतियों और भेदभावपूर्ण रवैये से तंग आकर ही उन्हें सत्ता से बाहर किया। झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति करने वाले नेताओं को अब जनता अच्छी तरह पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने वादों पर कायम है और गरीबों, आदिवासियों, दलितों और वंचितों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा के आरोपों से जनता प्रभावित नहीं होगी क्योंकि पब्लिक सब जानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *