...

सुदिव्य सोनू नहीं रहे, लेकिन प्रेरणा पुंज के रूप में हमेशा रहेंगे: हेमंत सोरेन

sudivya-kumar-sonu

गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री, तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह: झारखंड के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। हरसिंहरायडीह स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री की पत्नी, पुत्र और पुत्री से मुलाकात की और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

‘राज्य के लिए अपूरणीय क्षति’
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अभी भी मन यह मानने को तैयार नहीं है कि सुदिव्य सोनू अब उनके बीच नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री रहते हुए सुदिव्य सोनू की सक्रियता और उनका व्यक्तित्व सभी के सामने था। उनके अनुसार, समाज और राज्य को ऐसे सक्रिय और समर्पित लोगों की हमेशा आवश्यकता रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य सोनू में काम करने का हौसला और जुनून था और उन्होंने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को दिशा देने में भी भूमिका निभाई। हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य सोनू भले ही आज उनके बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन वे प्रेरणा पुंज और मिसाल के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने लोगों से दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

WhatsApp Image 2026 09 17 at 5.18.25 PM

‘दलगत भावना से ऊपर उठकर पहुंचे लोग’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य सोनू के द्वादशकर्म में अलग-अलग वर्गों और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोग पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके व्यापक सामाजिक जुड़ाव और लोगों के साथ उनके संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू सभी वर्गों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते थे और अपनी पहचान के साथ लगातार आगे बढ़ते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना को आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे आम लोगों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

Adiwasi Mahotsav

सुदिव्य सोनू भले ही आज उनके बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन वे प्रेरणा पुंज और मिसाल के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे: हेमंत सोरेन

happy Teacher Day
happy Teacher Day

कल्पना सोरेन ने भी दी श्रद्धांजलि
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2026 09 17 at 2.47.57 PM
resizone elanza

Telegram channel

बड़ी संख्या में पहुंचे मंत्री, विधायक और समर्थक
द्वादशकर्म कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, राज्यसभा सांसद, विधायक, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी और गिरिडीह जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सुदिव्य सोनू के समर्थकों की भी बड़ी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में लोगों ने नम आंखों से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

बता दे कि सुदिव्य कुमार सोनू का सितंबर की शुरुआत में आकस्मिक निधन हुआ था। उनके निधन के बाद गिरिडीह समेत झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया गया।

Read more: सुदिव्य सोनू नहीं रहे, लेकिन प्रेरणा पुंज के रूप में हमेशा रहेंगे: हेमंत सोरेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.