बोकारो में चॉकलेट की जिद कर रहे मासूम के हाथ लगी पिस्तौल, अचानक चली गोली; साढ़े 3 साल के साहिल की मौत
बोकारो: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में शनिवार को साढ़े तीन साल के मासूम साहिल राम की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चा चॉकलेट के लिए जिद कर रहा था। इसी दौरान घर में रखी पिस्तौल उसके हाथ में आ गई और अचानक गोली चल गई। गोली बच्चे के सिर में लगी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
चॉकलेट की जिद के बीच हाथ में थमा दी पिस्तौल
परिजनों के अनुसार, साहिल राम अपने मामा राजेश कुमार से चॉकलेट मांग रहा था। बच्चे को शांत कराने या उसका ध्यान भटकाने के दौरान कथित तौर पर राजेश ने घर में रखी पिस्तौल उसके हाथ में दे दी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और गोली सीधे साहिल के सिर में जा लगी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, गोली किस परिस्थिति में चली और पिस्तौल किसके नाम या कब्जे में थी, इसकी विस्तृत जांच पुलिस कर रही है।
पहले बोकारो जनरल अस्पताल, फिर चास रेफर
गोली लगने के बाद परिजन और मामा राजेश कुमार बच्चे को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चास स्थित मुस्कान अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर वहां पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई। महज साढ़े तीन साल की उम्र में बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मां बोलीं- बच्चे ने तो सिर्फ चॉकलेट मांगी थी
मासूम की मां सोभा देवी घटना के बाद गहरे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि बच्चे के हाथ में दी गई पिस्तौल असली थी। उनके मुताबिक, बच्चे ने सिर्फ चॉकलेट मांगी थी और किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही पलों में इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी।
घटनास्थल से पिस्तौल बरामद, मामा बताए जा रहे फरार
घटना की सूचना मिलने के बाद माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद बच्चे के मामा राजेश कुमार के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और घटना में उनकी भूमिका समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, बच्चे को गोली लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि बच्चे के मामा के फरार होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्तौल घर में कैसे रखी थी, बच्चे के हाथ तक कैसे पहुंची और गोली किन परिस्थितियों में चली। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
- बोकारो में चॉकलेट की जिद कर रहे मासूम के हाथ लगी पिस्तौल, अचानक चली गोली; साढ़े 3 साल के साहिल की मौतबोकारो: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में शनिवार को साढ़े तीन साल के मासूम साहिल राम की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चा चॉकलेट के लिए जिद कर रहा था। इसी दौरान घर में…
- 12 फीट के रावण से 70 फीट तक पहुंचा रांची का दशहरा, जानें 1948 से अब तक की पूरी कहानीरांची: दशहरा के अवसर पर रांची में होने वाला रावण दहन अब सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की पुरानी सांस्कृतिक परंपरा और बड़े सार्वजनिक उत्सव का रूप ले चुका है। इस आयोजन का इतिहास करीब 78 साल पुराना है। वर्ष 1948 में शुरू हुई यह परंपरा समय के साथ लगातार भव्य होती गई…
- गढ़वा में अवैध बालू पर बड़ा एक्शन, वन भूमि पर भंडारित करीब 500 डंपर बालू जब्तगढ़वा: जिले में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन और खनिजों के अनधिकृत भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। कार्रवाई के चौथे दिन प्रशासन की विशेष टीम ने धुरकी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर भंडारित करीब 500 डंपर अवैध बालू जब्त किया है। यह कार्रवाई उपायुक्त पशुपति नाथ…
- Play Store पर WhatsApp का नकली ऐप! 5 लाख डाउनलोड, Sponsored Result में दिखा तो हो जाएं सावधानMunadi Live: Google Play Store पर नकली ऐप्स का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले Google Chrome के नाम से एक फर्जी ऐप सामने आया था, जिसे हटाए जाने से पहले एक लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। अब WhatsApp के नाम और डिजाइन की नकल करने वाला…
- धुर्वा में 28 साल के पवन की लाश से सनसनी, गर्दन पर कट के निशान; महिला पर गंभीर आरोपरांची: धुर्वा थाना क्षेत्र में योगदा सत्संग कॉलेज के सामने एक झोपड़ी से 28 वर्षीय पवन सिंह का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान होने की बात सामने आई…



