हजारीबाग कोषागार घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, सौरभ सिंह गिरफ्तार

Hazaribagh Treasury Scam

₹1.50 करोड़ का FD फ्रीज, खाते में मौजूद लाखों रुपये भी सीज

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग कोषागार से वेतन निकासी में हुए बड़े फर्जीवाड़े मामले में CID की विशेष जांच टीम (SIT) को अहम सफलता मिली है। टीम ने सोमवार को मुख्य आरोपियों में शामिल सौरभ कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है।

करोड़ों की राशि पर कार्रवाई
जांच के दौरान SIT ने आरोपी के बैंक खाते में जमा बड़ी रकम का खुलासा किया है। सौरभ सिंह के खाते में मौजूद ₹1.50 करोड़ का फिक्स डिपॉजिट (FD) फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा खाते में मौजूद ₹18,86,467 रुपये की राशि को भी सीज कर लिया गया है। यह कार्रवाई मनी ट्रेल की जांच के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर की गई है।

मनी ट्रेल में अहम भूमिका
जांच एजेंसी के मुताबिक, सौरभ कुमार सिंह इस पूरे फर्जीवाड़े के वित्तीय लेन-देन में अहम कड़ी था। वह मूल रूप से बिहार के रोहतास का रहने वाला है और फिलहाल हजारीबाग के जानकी प्रजापति हीराबाग चौक इलाके में रह रहा था। SIT की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर सरकारी राशि की अवैध निकासी की साजिश रची थी और मनी ट्रेल को छिपाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Adiwasi Mahotsav

SBI खाते में मिला बड़ा खुलासा
अनुसंधान के दौरान आरोपी के SBI खाते (संख्या-33894930737) की जांच में यह सामने आया कि उसमें भारी राशि जमा थी। इस खाते में 1.50 करोड़ रुपये का FD पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि फर्जीवाड़े की रकम को व्यवस्थित तरीके से बैंकिंग चैनल के जरिए सुरक्षित रखा गया था।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
CID ने सौरभ सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि इस मामले में और भी कई लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। हजारीबाग कोषागार घोटाले में हुई यह गिरफ्तारी जांच के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है। SIT अब पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *