स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 11 जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, सरकार ने जारी किए निर्देश

District Headquarters Flag Hoisting

रांची: स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर 15 अगस्त को झारखंड के विभिन्न जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार के मंत्री झंडोत्तोलन करेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार अलग-अलग जिलों में मंत्रियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी दी गई है।

किस जिले में कौन मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन?

  • पलामू (डालटनगंज): मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं मंत्री दीपक बिरुवा
  • पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा): मंत्री चमरा लिंडा
  • गुमला: मंत्री चमरा लिंडा
  • गोड्डा: मंत्री संजय प्रसाद यादव
  • जामताड़ा: मंत्री इरफान अंसारी
  • देवघर: मंत्री हफीजूल हसन
  • पाकुड़: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
  • बोकारो: मंत्री योगेंद्र प्रसाद
  • गिरिडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार
  • लोहरदगा: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

पलामू में इस वर्ष दो मंत्रियों के नाम झंडोत्तोलन के लिए दिए गए हैं, जबकि चमरा लिंडा को पश्चिमी सिंहभूम और गुमला दोनों जिलों के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

DC और SP को दिए गए निर्देश
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित मंत्रियों के साथ समन्वय स्थापित करें। अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Matter
New Project 1
New Project

गरिमामय आयोजन पर सरकार का जोर
राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित और सफल तरीके से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया है। जिला प्रशासन को कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और संबंधित जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले समारोह में मंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *