mela

भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से संपन्न, समाज के बच्चों ने दिखाई उत्साह की झलक

Chitragupt Puja Ramgarh

रामगढ़: रामगढ़ के बिजोलिया रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में गुरुवार को कायस्थ समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा संपन्न की। पूजा वैदिक रीति-विधान से आचार्य सनोज पांडेऔर पुरोहित रोहित वर्मा के सान्निध्य में की गई। भगवान चित्रगुप्त को ब्रह्मा का अंश माना जाता है, जो सृष्टि के सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। पूजा के उपरांत समाज के लोगों ने हवन और आरती कर भगवान चित्रगुप्त एवं जगत जननी जगदंबा की आराधना की। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच पंचमेवा और अदरक गन से बने प्रसाद का वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 23 at 16.52.52

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने दी शुभकामनाएँ
अखिल भारतीय कायस्थ समाज, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने कहा —

“भगवान चित्रगुप्त दुनिया में रह रहे सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें। कर्म के प्रति उनकी शिक्षाएँ हमें सदाचार और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।”

Adiwasi Mahotsav

उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त भगवान के कारण ही भीष्म पितामह को “अच्छी मृत्यु” का वरदान और पापी राजा सुदास को बैकुंठ जाने का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। यही कारण है कि यह पूजा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का पर्व भी है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

पूजा के बाद प्रसाद और भंडारा का आयोजन
पूजा के बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग और अदरक का प्रसादवितरित किया गया। समाज के सदस्यों ने भक्ति गीत गाए और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी। पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में बच्चों द्वारा चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के बच्चे भाग लेंगे। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे से भव्य भंडारा और पारिवारिक बैठक भी रखी गई है।

WhatsApp Image 2025 10 23 at 16.52.52 2
resizone elanza

Telegram channel

भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश
इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों ने समाज में एकता, भक्ति और सेवा भावना का सुंदर संदेश दिया। महिलाओं ने आरती में भाग लेकर पारंपरिक भजनों से माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। मंदिर में भगवान चित्रगुप्त के साथ-साथ माँ जगदंबा की प्रतिमा की भी विशेष पूजा की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उल्लासपूर्ण बन गया।

समाज के कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर परिवार के अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष आशुतोष सिन्हा, महामंत्री रोहित वर्मा उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव,उमेश सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा,विनोद श्रीवास्तव,आनंद सिन्हा, सुदेश सिन्हा, राहुल सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, निशांत सिन्हा सहित कई सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

कर्म और भक्ति का सच्चा उत्सव
रामगढ़ में संपन्न चित्रगुप्त पूजा ने यह संदेश दिया कि सच्चा धर्म केवल पूजा में नहीं, बल्कि न्याय, सत्य और कर्म के संतुलन में है। भगवान चित्रगुप्त की कृपा से समाज में भक्ति, अनुशासन और एकता की भावना और प्रबल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *