Durga Puja
tulsyan

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सांसद विजय हांसदा हुए सक्रिय, सर्किट हाउस में की कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात

Public Problems 1

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा पाकुड़ परिसदन (सर्किट हाउस) पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए झामुमो कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई मुद्दों के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बिजली, सड़क, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा
बैठक में उपस्थित लोगों ने सांसद के समक्ष बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और जनसुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं को विस्तार से रखा। सांसद विजय हांसदा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से टेलीफोन पर बात की और कई मामलों में तत्काल समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी दूर करना उनकीसर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 24 at 11.09.52 1

संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
सर्किट हाउस पहुंचने पर सांसद का स्वागत झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लामऔर सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने बुके भेंट कर किया। बैठक के दौरान सांसद हांसदा ने कहा कि झामुमो सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक विकास योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनता की समस्याओं को पार्टी स्तर तक पहुंचाने की अपील की।

shrawani mela

विकास योजनाओं की पहुंच गांव-गांव तक सुनिश्चित
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो सरकार जनहित की योजनाओं को हर पंचायत तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में सेतु का काम करें और जनता की आवाज बनें।

WhatsApp Image 2025 10 24 at 11.09.49
happy Teacher Day

सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे उपस्थित
इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय सदस्य पिंकू शेख, समिति सदस्य उमर फारूक, पोलिना मुर्मू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कदम रसूल, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, अब्दुल उदूद, मोतीलाल हांसदा, सचिव राजेश सरकार, मैनुद्दीन अंसारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेजाउल शेख, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आश्मानारा खातून सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 24 at 11.09.52
resizone-elanza
rlifecare

सांसद विजय हांसदा की यह पहल क्षेत्र की जनता के लिए राहत का संदेश लेकर आई है। जनसमस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और त्वरित समाधान का भरोसा देने से जनता में एक बार फिर सांसद के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *