डीजीपी नियुक्ति पर झामुमो ने साधा बाबूलाल मरांडी पर निशाना, विनोद पांडेय बोले- सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद सवाल उठाने का औचित्य नहीं

JMM targets Babulal Marandi on DGP appointment JMM targets Babulal Marandi on DGP appointment

रांची: झारखंड में डीजीपी नियुक्ति के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद बाबूलाल मरांडी के पास इस मामले पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं बचता है।

विनोद पांडेय ने याद दिलाया कि अदालत ने मरांडी की अवमानना याचिका को महत्वहीन ठहराया था और कहा था कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के लिए कोर्ट में याचिका नहीं दायर करनी चाहिए।

डीजीपी नियुक्ति पर झामुमो का बयान
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं के अनुसार, अदालत की टिप्पणी के बाद ही मरांडी ने स्वेच्छा से अपना मामला वापस ले लिया था।

Adiwasi Mahotsav

सुप्रीम कोर्ट की नसीहत का जिक्र
विनोद पांडेय ने पूछा कि जब सर्वोच्च अदालत ने कह दिया है कि यह मामला दो अधिकारियों के बीच प्रतिद्वंद्विता जैसा है, तब प्रेस के मंच से सरकार और पुलिस पर आरोप लगाकर बाबूलाल मरांडी आखिर क्या साबित करना चाहते हैं?

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

विपक्षी नेताओं को मर्यादा बरतने की चेतावनी
उन्होंने विपक्षी नेताओं को चेतावनी दी कि आलोचना करते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखें। लोकतंत्र में विपक्ष का मतलब असंयमित बयानबाजी नहीं है।

resizone elanza

Telegram channel

न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करती है हेमंत सरकार
विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार हमेशा संवैधानिक संस्थाओं और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करती है। डीजीपी नियुक्ति का मुद्दा अभी अदालत में विचाराधीन है और सरकार उसी के अनुरूप आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि यदि मरांडी को सचमुच पुलिस व्यवस्था की चिंता है, तो उन्हें अदालत के फैसलों और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *