mela

रांची में ‘आपन स्टार’ का शानदार आगाज, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Aapan Star Audition

पद्मश्री मधु मंसूरी ने किया उद्घाटन, झारखंड की गायन और नृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

रांची: झारखंड की लोक संस्कृति और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक नई पहल के तहत आपन रेडियो और झारखंड के पहले क्षेत्रीय ओटीटी प्लेटफॉर्म Jharpix द्वारा प्रस्तुत ‘आपन स्टार’ सिंगिंग एवं डांसिंग रियलिटी शो के पहले ऑडिशन का आयोजन रविवार को रांची के करमटोली स्थित धुमकुड़िया भवन में किया गया। इस ऑडिशन में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड की लोक-सांस्कृतिक पहचान और पद्म सम्मान से सम्मानित पद्मश्री मधु मंसूरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और अवसर देने की है। उन्होंने ‘आपन स्टार’ जैसे आयोजनों को राज्य की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

WhatsApp Image 2026 06 14 at 4.20.49 PM

ऑडिशन में निर्णायक मंडल के रूप में झारखंड की प्रसिद्ध गायिका वर्षा ऋतु, चर्चित कलाकार विवेक नायक, रविकांत तथा प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफर रवि तिग्गा मौजूद रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड में कला और संस्कृति की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें इस मंच के माध्यम से नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने लोकगीत, आधुनिक गीत, पारंपरिक नृत्य और समकालीन डांस प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ऑडिशन में बच्चों, युवाओं और महिला प्रतिभागियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

munadi live whattsapp banne.jpg

इस अवसर पर आपन रेडियो की ओर से राज मौर्य और रवि गुप्ता, जबकि Jharpix की ओर से राजेश्वर जी, अमर पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ऑडिशन के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

resizone elanza

Telegram channel

आयोजकों ने बताया कि ‘आपन स्टार’ रियलिटी शो का उद्देश्य झारखंड के कोने-कोने में मौजूद गायन और नृत्य प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। चयनित प्रतिभागियों को आगे के चरणों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। शो का प्रसारण झारखंड के पहले क्षेत्रीय ओटीटी प्लेटफॉर्म Jharpix पर किया जाएगा, जिससे राज्य की प्रतिभाएं व्यापक दर्शक वर्ग तक अपनी पहचान बना सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *