पाकुड़ में भव्य तैयारी के साथ होगी छठ पूजा, समाजसेवियों ने संभाली जिम्मेदारी

Chhath Puja 2025

भव्य तैयारी में जुटा पूरा क्षेत्र

पाकुड़ (हिरणपुर): में आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धा और उल्लास का वातावरण है। विभूतिभूषण दत्ता छठ तालाब और खेपी तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इन घाटों पर हर साल हजारों श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

श्रद्धा और परंपरा का केंद्र बने घाट
स्थानीय लोगों के अनुसार विभूतिभूषण घाट पर पिछले 60 वर्षों से छठ पूजा होती आ रही है। वहीं खेपी तालाब पर 2019 से पूजा की परंपरा शुरू हुई थी और अब यह पूरा क्षेत्र आस्था का केंद्र बन चुका है।

सफाई, सजावट और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
समाजसेवी सहदेव साहा के नेतृत्व में घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। तालाब के किनारे पक्का घाट बनने से श्रद्धालुओं को और सुविधा मिलेगी।

WhatsApp Image 2025 10 22 at 12.31.20 1
Adiwasi Mahotsav

युवाओं की सक्रिय भागीदारी
स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों की सक्रिय भूमिका के कारण तैयारियां इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य हैं। दीपक साहा, चंदन भगत, राजू दे, विकास दास, राजेश हेंब्रम और अन्य कार्य में जुटे हैं।

happy Teacher Day

प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वर्ष का छठ पर्व पहले से अधिक भव्य रूप में मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं देने के लिए प्रशासन से भी सहयोग की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *