झारखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, बोकारो में FIR दर्ज

Minister’s personal secretary lodged a complaint Minister’s personal secretary lodged a complaint

झारखंड स्वास्थ्य मंत्री को देर रात धमकी, बोकारो पुलिस में FIR दर्ज

रांची/बोकारो: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को 7 सितम्बर की देर रात लगभग 11:45 से 12:00 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने कठोर और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा –
“तुम इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे… हम लोग झारखंड के लिए निकल चुके हैं।”

यह धमकी न केवल मंत्री के जीवन के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रणाली और संवैधानिक कर्तव्यों में बाधा डालने का भी प्रयास माना जा रहा है।

मंत्री के निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री के निजी सचिव अज़हरुद्दीन ने बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उक्त मोबाइल नंबर (7005758247) का विवरण देते हुए तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

WhatsApp Image 2025 09 08 at 15.06.59
DAV NANDRAJ

शिकायत में पुलिस से विशेष तौर पर तीन मांगें रखी गई हैं –

  1. अज्ञात कॉल करने वाले के खिलाफ उचित धाराओं में FIR दर्ज हो।
  2. दोषी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की जाए।
  3. मंत्री की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ की जाए।
happy Teacher Day

“धमकी से विचलित नहीं होंगे” – अज़हरुद्दीन
शिकायत दर्ज कराने के बाद अज़हरुद्दीन ने कहा –
“माननीय मंत्री जी पूरी निष्ठा से जनता की सेवा और राज्य के विकास कार्यों में लगे हुए हैं। इस प्रकार की धमकियां कायराना हरकत है। इससे न तो मंत्री जी और न ही हमारी टीम विचलित होगी। हमें भरोसा है कि पुलिस शीघ्र ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।”

Jaipur

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बयान
माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी स्पष्ट कहा कि वे किसी भी प्रकार की धमकियों से भयभीत नहीं होंगे।
“मैं जनता की सेवा और झारखंड के विकास कार्यों से पीछे नहीं हटूंगा। धमकियों और नफरत की राजनीति से न तो मैं डरा हूं और न ही डरूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *