पाकुड़ के हिरणपुर जन औषधि केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

PMBI Award

पाकुड़: जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब हिरणपुर में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) द्वारा संचालित इस केंद्र की संचालिका आशादीप कुमारी को उत्कृष्ट संचालन के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान PMBI के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शुभाशीष दास द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में देशभर से चयनित उत्कृष्ट जन औषधि केंद्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में देशभर में लगभग 18,000 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें से झारखंड राज्य के केवल 8 केंद्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया। इनमें पाकुड़ जिले के हिरणपुर शहर का जन औषधि केंद्र भी शामिल होना जिले के लिए विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।

Adiwasi Mahotsav

इस सम्मान समारोह की जानकारी झारखंड PMBI अधिकारी सुमित पांडे ने दी। कार्यक्रम में PMBI के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें कुलभूषण सिंह, गोपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह चौहान, प्रतीक मिश्रा, नीरज उपाध्याय, अजय कुमार और अमित शर्मा सहित अन्य सहयोगी कर्मी शामिल थे।

happy Teacher Day

हिरणपुर जन औषधि केंद्र को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल बेहतर प्रबंधन और जनसेवा की पहचान है, बल्कि आम लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य को भी मजबूती प्रदान करता है। स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पाकुड़ जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *