Durga Puja
tulsyan

रांची: प्रतिबंधित मांस से भरी दो पिकअप वैन पकड़ी गईं, 4 गिरफ्तार

Ranchi banned meat Ranchi banned meat


पुलिस की विशेष कार्रवाई, दो पिकअप वैन जब्त
रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में पुलिस ने 11 सितंबर को गुप्त सूचना पर प्रतिबंधित गोवंशीय मांस से लदी दो पिकअप वैन जब्त कीं। इन वाहनों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसे अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता बताया।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और मुख्यालय प्रथम डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। यह टीम रिंग रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी दोनों पिकअप वैन दिखीं।

चालक और सवार भागने लगे, चार पकड़े गए
पुलिस को देखकर चालक और अन्य सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। शुरूआती पूछताछ में उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए वाहन में मुर्गी दाना और मछली चारा होने का दावा किया, लेकिन तिरपाल हटाकर जांच करने पर प्रतिबंधित गोवंशीय मांस की बरामदगी हुई।

shrawani mela

पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे प्रतिबंधित मांस
गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारा कि वे बिहार के रोहतास जिले से मांस लोड कर पश्चिम बंगाल के बारासात, कोलकाता ले जा रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि बीते कुछ महीनों से फर्जी कागजात के सहारे लगातार प्रतिबंधित मांस की तस्करी हो रही है।

happy Teacher Day

आरोपियों की पहचान

resizone-elanza
rlifecare

गिरफ्तार लोगों की पहचान इस प्रकार है:

  • शमशेर आलम गाजी (वाहन मालिक सह चालक)
  • एनामुल हक
  • सटू विश्वास
  • राजू गाजी

ये सभी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले हैं।

नेटवर्क की पहचान जारी
खरसीदाग ओपी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की पहचान कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *