mela

पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक सुनील कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Rojgar Sevak

पलामू: भ्रष्टाचार निरोधी अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पलामू इकाई ने छतरपुर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिलदागा पंचायत में पदस्थापित सुनील कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।

योजना का लाभ दिलाने के बदले मांगी थी घूस
मिली जानकारी के अनुसार, रोजगार सेवक पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से जुड़ी एक योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक लाभार्थी से 6,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी
एसीबी की टीम ने तय योजना के अनुसार ट्रैप बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले जाया गया है।

Adiwasi Mahotsav

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान
एसीबी अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *