शिलांग के सांसद रिकी एजे सिंग्कोन का फुटबॉल खेलते समय निधन

Ricky AJ Syngkon

मुनादी Live डेस्क : मेघालय की राजनीति को बड़ा झटका देते हुए शिलांग लोकसभा क्षेत्र से सांसद Ricky AJ Syngkon का गुरुवार शाम अचानक निधन हो गया। वह Voice of the People Party (VVP) के प्रमुख नेताओं में शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार, सिंग्कोन मावलाई मावियोंग इलाके के एक खेल मैदान में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान ही वह अचानक मैदान पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

राज्य की राजनीति में शोक की लहर
सांसद के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे मेघालय में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। मेघालय के मुख्यमंत्री Conrad K. Sangma ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राज्य और लोकतंत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

Adiwasi Mahotsav

सक्रिय और जमीनी नेता की पहचान
रिकी एजे सिंग्कोन को एक जमीनी और युवा सोच वाले नेता के रूप में जाना जाता था। शिलांग लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने विकास, पारदर्शिता और जनसरोकारों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई थी। VVP पार्टी के विस्तार और जनाधार मजबूत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके जाने से मेघालय की राजनीति में एक खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भरना आसान नहीं होगा। फिलहाल परिवार और पार्टी की ओर से अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा किए जाने की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *