mela

बड़कागांव में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को लगी गोली

Hazaribagh News

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। डेली मार्केट में हुई इस गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल युवक की पहचान
फायरिंग में घायल युवक का नाम सुजीत बताया जा रहा है। उसे कमर में गोली लगी है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
गोली चलने की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Adiwasi Mahotsav

मौके से खोखा बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा भी बरामद किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने नजदीक से फायरिंग की थी।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

अपराधियों की तलाश जारी
पुलिस गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

इलाके में दहशत
दिनदहाड़े बाजार क्षेत्र में हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोग पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *