CCL जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर में नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर, 127 की स्क्रीनिंग; 30 मरीजों में पुष्टि

Jan Arogya Kendra

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए CCL जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर में गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं लेंस प्रत्यारोपण स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 127 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई। जाँच के दौरान 30 मरीजों में मोतियाबिंद (Cataract) की पुष्टि हुई, जिनकी नि:शुल्क सर्जरी गांधीनगर अस्पताल में की जाएगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को महंगे इलाज के बोझ से राहत मिलेगी और समय रहते आंखों की रोशनी सुरक्षित हो सकेगी।

जाँच के साथ जरूरी दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध
शिविर में मोतियाबिंद के अलावा अन्य नेत्र रोगों की भी प्राथमिक जांच की गई। जिन मरीजों में अन्य समस्याएं पाई गईं, उन्हें आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क प्रदान की गईं। इसके साथ ही मरीजों के हीमोग्लोबिन (HB), ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन की भी नि:शुल्क जांच की गई, जिससे समग्र स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन किया जा सके।

डॉक्टरों और स्टाफ की भूमिका रही अहम
शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा। शिविर के संचालन और चिकित्सा व्यवस्था में मुख्य रूप से—

  • डॉ. राजकुमार (सीएमएस, CCL)
  • डॉ. भरत सिंह (सीएमओ, गांधीनगर इंचार्ज)
  • डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, CSR इंचार्ज)
  • डॉ. अनिता होरो
  • डॉ. रजनी कुजूर
  • डॉ. अम्बरीश
  • डॉ. असीमा तिग्गा
  • डॉ. नीतू सिंह
  • डॉ. प्रियंका
  • डॉ. लेटगाउगीं
  • मुन्ना कुमार सिंह सहित समस्त पैरामेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास
सीसीएल की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दूरदराज एवं जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है। कंपनी की CSR और चिकित्सा सेवाओं के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं गांवों और कॉलोनी क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि समय पर रोग की पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *