...

चाईबासा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Chaibasa Gangrape Case

घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

घर में अकेली थी युवती
मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब 10 से 12 दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना वाले दिन वह घर में अकेली थी और साफ-सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक जबरन घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद आरोपियों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर और सामाजिक बदनामी के कारण युवती कई दिनों तक चुप रही। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों के सहयोग से दर्ज हुई FIR
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने ग्राम मुंडा और ग्रामीणों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद बुधवार को ग्रामीणों के सहयोग से झींकपानी थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसमामले को लेकर थाना प्रभारी राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *