Durga Puja
tulsyan

पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर ट्यूमर बोर्ड देगा निःशुल्क दूसरी मेडिकल सलाह

Paras Cancer Center

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने कैंसर मरीजों के हित में एक बड़ी राहत देने वाली स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत की है। अब पारस कैंसर सेंटर में वे सभी मरीज, जो किसी अन्य अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रहे हैं और दूसरी विशेषज्ञ राय लेना चाहते हैं, निःशुल्क दूसरी मेडिकल सलाह प्राप्त कर सकेंगे।

इस उद्देश्य से अस्पताल में बहुविषयक विशेषज्ञों की एक उन्नत कैंसर ट्यूमर बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड मरीज की उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट, स्कैन, पैथोलॉजी और उपचार प्रगति की संयुक्त समीक्षा कर सटीक, सामूहिक और विशेषज्ञ परामर्श देगा।

ट्यूमर बोर्ड में ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और अन्य विशेष विभागों के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर उपचार विकल्प सुझाएंगे।

shrawani mela

कैंसर मरीज हॉस्पिटल की हेल्पलाइन 8080808069 पर संपर्क कर अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क लिए बिना विशेषज्ञों की दूसरी राय प्रदान की जाएगी—चाहे उनका इलाज किसी भी अस्पताल में चल रहा हो।

happy Teacher Day

अस्पताल के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करना है, ताकि वे अपने लिए सबसे प्रभावी उपचार योजना चुन सकें। उन्होंने कहा कि पारस एचईसी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ झारखंड ही नहीं, बल्कि बिहार, बंगाल और ओड़िशा के मरीज भी उठा रहे हैं।

resizone-elanza
rlifecare

पारस एचईसी की इस पहल को विशेषज्ञों द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि कैंसर उपचार में दूसरी राय मरीजों के जीवन पर निर्णायक प्रभाव डाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *