जब पुलिस नाकाम रही, तब कुख्यात गैंग उतरा मैदान में!

Missing Children

लापता अंश–अंशिका की तलाश में फरार अपराधी भी सक्रिय

Ranchi : दो जनवरी से रहस्यमय तरीके से लापता हुए मासूम भाई–बहन अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) की तलाश में रांची पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमें लगी हुई हैं, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्चों की बरामदगी न होने से परिजन ही नहीं, बल्कि आम जनता, जनप्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री तक रांची पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

‘आजाद गैंग’ की एंट्री, दो लाख के इनाम का ऐलान
रांची पुलिस की नाकामी के बीच अब कुख्यात अपराधी आजाद सरकार और उसका गैंग भी बच्चों की तलाश में कूद पड़ा है।
आजाद सरकार, जो खुद पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल है, ने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया है कि जो भी अंश और अंशिका को खोजकर लाएगा, उसे 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

हैरानी की बात यह है कि जिन अपराधियों पर पुलिस वर्षों से हाथ नहीं डाल पाई, वे अब एक संवेदनशील मामले में खुद को “सक्रिय” दिखा रहे हैं।

पुलिस भी कर चुकी है इनाम की घोषणा
रांची पुलिस ने भी बच्चों की तलाश के लिए 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। शहर के कई इलाकों में बच्चों की तस्वीरों के साथ पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

फरार अपराधियों ने पुलिस को दिखाया आईना?
जनता में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि जब फरार अपराधी सोशल मीडिया पर इनाम घोषित कर रहे हैं, तो क्या यह रांची पुलिस की कार्यशैली पर सीधा तमाचा नहीं है? आजाद सरकार जैसे अपराधी, जो खुलेआम फायरिंग के वीडियो डालकर पुलिस को चुनौती देते रहे हैं, अब इस मामले में आगे आकर पुलिस की निष्क्रियता को उजागर कर रहे हैं।

resizone elanza

CID ने संभाला मोर्चा, देशभर में ‘Hue & Cry’ नोटिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड CID ने अब पूरे देश की पुलिस से मदद मांगी है। CID के एडीजी मनोज कौशिक ने देशभर के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और IG को Hue & Cry नोटिस जारी किया है।

  • यह मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026 (दिनांक 03.01.2026)
  • भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत दर्ज
  • जांच की निगरानी सीधे CID कर रही है

सूचना देने पर 2 लाख का इनाम, पहचान रहेगी गोपनीय
यदि किसी को बच्चों की मौजूदगी, गतिविधि या कोई भी संदिग्ध सूचना मिलती है तो वह तुरंत संपर्क कर सकता है:

ईमेल: control-cid@jhpolice.gov.in
मोबाइल: 9771432139

सही सूचना देने वाले को 2-2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

बड़ा सवाल
जब पुलिस की पूरी मशीनरी फेल हो जाए और फरार अपराधी आगे आ जाएं, तो क्या यह कानून-व्यवस्था पर सबसे बड़ा सवाल नहीं है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *