बेलपहाड़ी क्रशर कांड का मुख्य आरोपी नास्तारुल शेख गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज

Hirnapur Crime

पाकुड़: हिरणपुर के बेलपहाड़ी स्थित क्रशर पर 26 अक्टूबर को हुए विवाद और मारपीट कांड में नामजद मुख्य आरोपी नास्तारुल शेख को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकारी इलाके से की गई। आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया गया।

यह मामला उस समय हिंसक हो गया था जब पत्थर खदान में की गई भारी ब्लास्टिंग के दौरान उड़े पत्थर आसपास के रिहायशी इलाकों में गिर गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने क्रशर प्रबंधन का घेराव किया और दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि क्रशर कर्मियों की ओर से फायरिंग भी की गई थी।

ब्लास्टिंग से टूटा ग्रामीणों का सब्र, हिंसक झड़प में बदला विवाद
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि 26 अक्टूबर को खदान में बेतहाशा ब्लास्टिंग की गई थी, जिससे घरों की छतों और आंगनों में बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे। इससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश फैल गया।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और क्रशर कर्मियों के बीच विवाद बढ़ा और देखते ही देखते यह मामला मारपीट और फायरिंग में बदल गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने खदान संचालक अजहर इस्लाम सहित 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। वहीं दूसरी ओर क्रशर प्रबंधन ने भी ग्रामीणों के खिलाफ प्रतिदावा दर्ज कराया था।

munadi live whattsapp banne.jpg

कई आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके, अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इससे पहले पुलिस अनसारूल शेख, दिलवर हुसैन और बबलू शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी नास्तारुल शेख की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस के अनुसार खदान संचालक के अंगरक्षक और घटना के दौरान रिवॉल्वर लहराने वाले युवक की पहचान कर ली गई है, और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

क्रशर सील, डीजीएमएस ने स्थल जांच कर दी निर्देश
घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और अनुमंडल पदाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्रशर को सील कर बंद करा दिया। इसके अतिरिक्त डीजीएमएस के उप-निदेशक मिथिलेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खनन मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर आवश्यक निर्देश जारी किए।

थाना प्रभारी का बयान: बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे
मामले पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया—

“नास्तारुल शेख को पाकुड़ से गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *