mela

14 साल की बच्ची को मां बनाने वाला हैवान गिरफ्तार, पुलिस की कड़ी पूछताछ

Giridih Minor Girl Case

गिरिडीह पुलिस ने आरोपी संतोष राम को किया गिरफ्तार, अस्पताल के बाथरूम में बच्ची ने दिया था नवजात को जन्म

गिरिडीह: Giridih में 14 साल की नाबालिग बच्ची को गर्भवती बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष राम के रूप में हुई है, जो Bengabad थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

SDPO के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। इस कार्रवाई में बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार की भी अहम भूमिका रही। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि नाबालिग को गर्भवती करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के बाथरूम में दिया था बच्चे को जन्म
पूरा मामला उस समय सामने आया जब शुक्रवार शाम 14 वर्षीय बच्ची ने सदर अस्पताल के बाथरूम में नवजात को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सामाजिक शर्म और लोक-लाज के कारण परिजन नवजात को छोड़कर वहां से जाना चाहते थे।

Adiwasi Mahotsav

हालांकि अस्पताल कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अस्पताल प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

मां और नवजात का चल रहा इलाज
अस्पताल के डीएस डॉ. प्रदीप बैठा के निर्देश पर जच्चा और नवजात को मातृत्व एवं शिशु इकाई चैताडीह भेजा गया, जहां दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फिलहाल बच्ची और नवजात दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

SP के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और थाना प्रभारी अमन कुमार की टीम ने जांच शुरू की और आरोपी संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने कब और किन परिस्थितियों में नाबालिग का शोषण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *