JAC Board Exam 2026: 10वीं–12वीं की डेटशीट जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

JAC Board Exam 2026

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी तक चलेगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 23 फरवरी 2026 को समाप्त होगी।

राज्यभर में 1200 से अधिक परीक्षा केंद्र
बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरे झारखंड में करीब 1200 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। JAC ने परीक्षा संचालन को लेकर सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

दो पालियों में होगी परीक्षा
जैक बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।

  • पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक

परीक्षा का विस्तृत विषयवार शेड्यूल जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

जनवरी में मिलेंगे एडमिट कार्ड
जैक ने स्पष्ट किया है कि मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जनवरी 2026 में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराएं और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दें।

resizone elanza

परीक्षा केंद्रों पर सख्ती
बोर्ड ने परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। किसी भी तरह की अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तैयारी में जुटे छात्र
बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं तैयारी में जुट गए हैं। स्कूलों में मॉडल प्रश्नपत्र और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के माध्यम से अभ्यास कराया जा रहा है। जैक ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *