mela

रांची के बिल्डर से राहुल दुबे गैंग ने मांगी 5 करोड़ रंगदारी, जान से मारने की धमकी; अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज

Jharkhand Crime

रांची: झारखंड में बिल्डरों, ठेकेदारों और कारोबारियों को धमकी भरे कॉल और मैसेज का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रांची से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के नाम पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एक बिल्डर से 5 करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित बिल्डर ने पूरे मामले में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बिल्डर की पहचान राफे कमाल के रूप में हुई है। उन्होंने FIR में बताया है कि पंडरा स्थित एक जमीन को लेकर कुछ लोग लगातार उन्हें धमका रहे थे। इनमें तौसिफ, नईम, बादशाह और आसिफ के नाम शामिल हैं। बिल्डर राफे ने इन चारों के खिलाफ अरगोड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।

जमीन पर पहुंचे तो ‘गैंग का काम’ बताकर भगा दिया
FIR के अनुसार, 6 जनवरी को जब बिल्डर राफे कमाल अपनी पंडरा स्थित जमीन पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने खुद को राहुल दुबे गैंग और अमन साहु गैंग से जुड़ा बताते हुए जमीन पर काम करने की बात कही और उन्हें वहां से भगा दिया।

Adiwasi Mahotsav

बिल्डर का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने धमकी दी कि अगर जमीन नहीं छोड़ी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

मैसेज भेजकर 5 करोड़ की मांग, ‘यहीं दफन कर देंगे’ की धमकी
बिल्डर ने पुलिस को बताया कि जब वह शाम को घर लौटे, तब 60110xxxxx नंबर से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा। मैसेज में खुद को राहुल दुबे गैंग का ‘प्रकाश शुक्ला’ बताते हुए कहा गया कि 5 करोड़ रुपये रंगदारी दो, नहीं तो उसी जमीन पर दफन कर दिया जाएगा।

resizone elanza

Telegram channel

धमकी यहीं नहीं रुकी। FIR के मुताबिक, 17 जनवरी को बिल्डर के भाई की रेकी करते हुए वीडियो बनाकर भेजा गया, जिससे पूरे परिवार में दहशत फैल गई।

परिवार दहशत में, पुलिस से सुरक्षा की गुहार
रेकी और धमकी मिलने के बाद पीड़ित बिल्डर का परिवार पूरी तरह डर-सहमा हुआ है। बिल्डर राफे कमाल ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

अरगोड़ा पुलिस ने दर्ज किया केस
इस मामले में अरगोड़ा पुलिस ने कांड संख्या 22/2025 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 111(2), 111(3), 111(5), 308(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजधानी समेत कई जिलों में रंगदारी कॉल का नेटवर्क
झारखंड में बीते कुछ समय से अपराधियों द्वारा गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो समेत कई जिलों से इस तरह की वारदातें सामने आती रही हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *