Durga Puja
tulsyan

स्थापना दिवस पर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 15–16 नवंबर को कई मार्ग रहेंगे बंद

Ranchi Traffic Update

रांची मुनादी लाइव डेस्क : झारखंड स्थापना दिवस के मुख्य समारोह को लेकर राजधानी रांची में 15 और 16 नवंबर को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। मोरहाबादी मैदान में होने वाले कार्यक्रम के दौरान भीड़, सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए रांची पुलिस ने शहर को कई हिस्सों में बाँटकर रूट डायवर्ट किए हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इन दो दिनों में अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

बड़े वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
दोनों दिनों सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों (हेवी व्हीकल) की नो-एंट्री रहेगी।
इसके अलावा:

  • छोटे व बड़े मालवाहक वाहन: सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक प्रतिबंधित
  • ई-रिक्शा: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक परिचालन बंद
shrawani mela

शहर में आने वाले बड़े वाहनों की सीमाएँ तय
मुख्य समारोह को देखते हुए, गैर-जरूरी बड़े वाहनों को शहर की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। जिला/मार्गवार सीमा इस प्रकार है—

कांके की ओर से आने वाले वाहन

happy Teacher Day

बोड़ेया तक ही जाने की अनुमति।

खूंटी और चाईबासा की ओर से आने वाले वाहन

resizone-elanza
rlifecare

बिरसा चौक तक सीमित।

गुमला और सिमडेगा की ओर से आने वाले वाहन

कटहल मोड़ या ITI बस स्टैंड तक प्रवेश।

पलामू और लोहरदगा दिशा से आने वाले वाहन

पंडरा या कटहल मोड़ तक ही पहुँच पाएंगे।

जमशेदपुर दिशा से आने वाली गाड़ियाँ

दुर्गा सोरेन चौक या घाघरा (डोरंडा) तक आएंगी।

कांके–पतरातू रूट के वाहन

कांके रिंग रोड तक ही प्रवेश।

बूटी मोड़ से बरियातू मार्ग के वाहन

बूटी मोड़ तक सीमित रहेंगे।

इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध (11 AM – 8 PM)
15 और 16 नवंबर को सुबह 11 से रात 8 बजे तक इन सड़कों पर आम वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा:

  • बूटी मोड़ चौक → रिम्स चौक
  • रिम्स चौक → करमटोली चौक
  • करमटोली चौक → एसएसपी आवास → रणधीर वर्मा चौक
  • जेल चौक → करमटोली चौक
  • करमटोली चौक → TRI मोड़

(केवल कार्यक्रम से जुड़े वाहन और आपातकालीन वाहन ही चल सकेंगे।)

ऑटो और ई-रिक्शा भी कई इलाकों में प्रतिबंधित
इन इलाकों में दोनों दिनों ऑटो/ई-रिक्शा नहीं चलेंगे—

  • अरगोड़ा चौक
  • सहजानंद चौक
  • न्यू मार्केट चौक
  • हॉटलिप्स चौक
  • राम मंदिर (कांके रोड)
  • चांदनी चौक (कांके)
  • पिस्का मोड़–न्यू मार्केट
  • एसएसपी आवास–रेडियम चौक

रांची पुलिस की अपील
रांची ट्रैफिक पुलिस ने कहा—

“स्थापना दिवस समारोह की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव जरूरी है। नागरिकों से आग्रह है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, वैकल्पिक मार्ग चुनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।”

पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और रूटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *