नीति आयोग की अहम बैठक में शामिल होंगे हेमंत सोरेन, ‘विकसित भारत’ एजेंडे पर दिल्ली में होगा मंथन

NITI Aayog Meeting 2026

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 11 जून को होगी गवर्निंग काउंसिल की बैठक

रांची: देश के विकास एजेंडे और भविष्य की रणनीतियों को लेकर नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक 11 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस हाई-प्रोफाइल बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए। यह बैठक देशभर के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मानी जा रही है, जहां विकास, मानव संसाधन और भविष्य की नीति संबंधी मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।

‘विकसित भारत के लिए मानव पूंजी’ होगी मुख्य थीम
इस वर्ष गवर्निंग काउंसिल की बैठक का मुख्य विषय “विकसित भारत के लिए मानव पूंजी” रखा गया है। बैठक में शिक्षा, कौशल विकास, मानव संसाधन सशक्तिकरण, सामाजिक विकास और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में सामने आई प्राथमिकताओं और सिफारिशों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

झारखंड सरकार ने पूरी की तैयारी
बैठक को लेकर झारखंड सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य सरकार की ओर से बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ अधिकारियों की सूची को अंतिम रूप देकर नीति आयोग को भेज दिया गया है। इस संबंध में नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि छिब्बर ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र भेजकर बैठक से जुड़ी आवश्यक जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री के साथ ये अधिकारी भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। इनमें—

  • मुख्य सचिव अविनाश कुमार
  • योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार
  • दिल्ली स्थित झारखंड के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
  • योजना एवं विकास विभाग की अपर सचिव विजया जाधव शामिल रहेंगे।
munadi live whattsapp banne.jpg

झारखंड के लिए अहम मानी जा रही बैठक
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को बैठक में शामिल होने के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष की ओर से अलग से औपचारिक निमंत्रण भी भेजा गया है।राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को झारखंड के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री राज्य के विकास, आधारभूत संरचना, मानव संसाधन विकास, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और निवेश से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से रखेंगे।

resizone elanza

Telegram channel

नीति आयोग की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब केंद्र और राज्य सरकारें ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को लेकर विभिन्न स्तरों पर योजनाएं तैयार कर रही हैं। ऐसे में बैठक से निकलने वाले सुझाव और फैसले आने वाले वर्षों की विकास नीति को दिशा दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *