घूस लेते ही लाल हुआ पानी! देवघर में ACB के जाल में फंसा मनरेगा JE

Deoghar JE Bribery Case

बिल पास कराने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत, 5 हजार रुपये लेते ही दबोचा गया

dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh

देवघर: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) दुमका की टीम ने बुधवार को देवघर जिले के करौं प्रखंड में पदस्थापित मनरेगा के जूनियर इंजीनियर (JE) संतोष कुमार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंजीनियर एक लाभुक से योजना का बिल पास कराने के एवज में घूस मांग रहा था।गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी JE को अपने साथ दुमका ले गई, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

7 हजार रुपये की थी मांग
जानकारी के अनुसार, करौं प्रखंड की डिंडाकोली पंचायत के लकरछरा गांव निवासी भीम राणा को टीसीबी (Trench Cum Bunding) योजना स्वीकृत हुई थी। योजना का सरकारी बिल तैयार करने और भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए JE संतोष कुमार लगातार 7 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित लाभुक ने बताया कि उसने पहले ही 2 हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन बाकी 5 हजार रुपये की मांग लगातार की जा रही थी। आर्थिक तंगी के कारण वह काफी परेशान था।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़ 1
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

शिकायत के बाद हरकत में आई ACB
परेशान होकर भीम राणा ने लगभग दो सप्ताह पहले दुमका ACB कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की गुप्त जांच की और आरोप सही पाए गए। इस बीच JE ने बुधवार को लाभुक को अपने सरकारी आवास पर पैसे लेकर बुलाया। इसकी सूचना तत्काल ACB को दी गई, जिसके बाद कार्रवाई की पूरी योजना तैयार की गई।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह
अनिल शर्मा सर
किशन जयसवाल
गोविंद मेवाड़
छोटू सिंह
जॉनी अग्रवाल
डॉ. राकेश सिंह
तिलक राज मंगलम
बंटी मोदी
मनोज अग्रवाल
मुकेश राम
राजू गुप्ता उर्फ जयनारायण साहू
राहुल कुमार उर्फ सोनू

सादे कपड़ों में पहुंची 20 सदस्यीय टीम
ACB की करीब 20 सदस्यीय टीम सादे लिबास में करौं प्रखंड पहुंची। टीम ने लाभुक को विशेष केमिकल लगे 5 हजार रुपये दिए और निर्देशानुसार उसे JE के पास भेजा। जैसे ही लाभुक ने सरकारी क्वार्टर में जाकर आरोपी इंजीनियर को रुपये सौंपे, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने तत्काल छापेमारी कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

munadi live whattsapp banne.jpg

हाथ धोते ही लाल हुआ पानी
गिरफ्तारी के बाद ACB अधिकारियों ने आरोपी के हाथों को केमिकल मिले पानी से धुलवाया। जांच के दौरान पानी का रंग लाल हो गया, जो रिश्वत लेने का वैज्ञानिक प्रमाण माना जाता है। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

resizone elanza

Telegram channel

अधिवक्ता विश्वनाथ रवानी ने की मदद
लाभुक भीम राणा ने बताया कि पूरे मामले में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और अधिवक्ता विश्वनाथ रवानी ने उसकी कानूनी और नैतिक सहायता की। उनके मार्गदर्शन से ही वह ACB तक पहुंच सका और रिश्वतखोरी के इस मामले का खुलासा संभव हो पाया। ACB की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है और इससे सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *