mela

मुंबई हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस सोनक होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

Justice MS Sonak

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट को जल्द नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज दी है।

मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आगामी 8 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस सोनक झारखंड हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे। मुंबई हाईकोर्ट में वरीयता क्रम में जस्टिस सोनक दूसरे स्थान पर हैं, जिसे देखते हुए कॉलेजियम ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।

कौन हैं जस्टिस एम.एस. सोनक
जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी में हुई। न्यायिक क्षेत्र में उनका अनुभव लंबा और प्रभावशाली माना जाता है। मुंबई हाईकोर्ट में रहते हुए उन्होंने कई संवेदनशील और अहम मामलों में फैसले सुनाए हैं।

Adiwasi Mahotsav

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा अनुभवी नेतृत्व
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि जस्टिस सोनक के कार्यभार संभालने से झारखंड हाईकोर्ट को एक अनुभवी और संतुलित नेतृत्व मिलेगा। प्रशासनिक दक्षता और न्यायिक अनुशासन के लिए उनकी पहचान रही है। झारखंड जैसे आदिवासी बहुल और खनिज संपन्न राज्य में न्यायिक चुनौतियों को देखते हुए यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

अब केंद्र सरकार की औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद जस्टिस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *