mela

खलारी में सनसनीखेज वारदात, युवक ने प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को भी मारी गोली

Love Affair Crime

युवती की हालत गंभीर, रांची रेफर; इलाके में फैली दहशत

Ranchi/Khalari : रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर खलारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार की सुबह एक युवक ने अपनी प्रेमिका को सीने में गोली मार दी, इसके बाद घर जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की पुष्टि ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने की है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सुबह 9 बजे के आसपास की है घटना
ग्रामीण एसपी के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 से सवा 9 बजे के बीच की है। युवती अपने घर से कहीं जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान केडीएच ग्राउंड के पास युवक ने उसे घेर लिया और अचानक उसके सीने में गोली दाग दी।गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया।

Adiwasi Mahotsav

घर जाकर बनाया वीडियो, फिर खुद को मारी गोली
इस घटना के बाद युवक अपने घर पहुंचा और करीब 10 मिनट का वीडियो बनाया। वीडियो में उसने युवती पर धोखा देने का आरोप लगाया और अपने कदम का कारण बताया। वीडियो बनाने के कुछ देर बाद ही उसने अपने सिर में गोली मारकर जान दे दी।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

छह साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
अब तक की जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे। इसी बीच युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई थी। इस बात से युवक मानसिक रूप से बेहद परेशान था और इसी आक्रोश में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

resizone elanza

Telegram channel

मृतक की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि
मृतक युवक की पहचान सुनील केवट (35 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय सुखलाल केवट बताया गया है। सुनील मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार गांव का निवासी था। वर्तमान में उसका पूरा परिवार खलारी थाना क्षेत्र के केडीएच कॉलोनी के क्वार्टर संख्या MQ/123 में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि युवक का भाई और युवती के पिता दोनों सीसीएल (Central Coalfields Limited) में कार्यरत हैं।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पिस्टल की जांच जारी
पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि युवक के पास पिस्टल कहां से आई। अवैध हथियार के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *