mela

क्रिसमस महापर्व पर सांसद विजय हांसदा को झामुमो नेताओं की शुभकामनाएं

Christmas Greetings

पाकुड़: क्रिसमस महापर्व के अवसर पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने बुके भेंट कर पर्व की बधाई और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। यह शिष्टाचार भेंट बरहरवा स्थित सांसद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।

इस अवसर पर झामुमो के जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समद अली और केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने सांसद विजय हांसदा से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है, जिसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आने वाले नए वर्ष के लिए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और विकास की कामना की। सांसद विजय हांसदा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पर्व आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और समाज को एकजुट रखने का कार्य करते हैं।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 20.43.04
Adiwasi Mahotsav

इस मौके पर झामुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेश घोष, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां और मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों और मोर्चाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

इसके अलावा युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा और मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

resizone elanza

Telegram channel

यह आयोजन न केवल धार्मिक सौहार्द का प्रतीक रहा, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक एकता का भी संदेश देता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *